Homeचैनपुरडीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का...

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

कैमूर के डीहा मोड़ पर मारपीट, सेमरिया के युवक ने पांच नामजद समेत अन्य पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। डीहा मोड़ के समीप हुई इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे रास्ते में घेरकर कई लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद घायल ने चैनपुर थाने पहुंचकर आरोपितों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायल की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी रामदुलार मल्लाह के पुत्र जयप्रकाश साहनी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में जयप्रकाश साहनी ने बताया है कि वह डीहा मोड़ के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव के प्रमोद शर्मा, भरत शर्मा, संतोष शर्मा, सूचित शर्मा और अजय शर्मा अपने तीन रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, वहां पहुंचते ही सभी ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद किसी तरह वहां से निकलकर वह चैनपुर थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments