Homeचैनपुरमसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर...

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

कैमूर के मसोई गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट, लॉकेट और बाली छीनने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोग घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला के गले से लॉकेट और कान की बाली भी निकाल लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित महिला की पहचान मसोई गांव निवासी जमालुद्दीन की पत्नी तमन्ना खातून के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि घटना के समय वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसके पति के भाई कैश सलमानी, अलाउद्दीन और अलाउद्दीन की पत्नी मरियम बीबी घर में घुस आए। आवेदन के मुताबिक, घर में प्रवेश करने के बाद तीनों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसके गले से लॉकेट और कान की बाली निकाल ली। घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुंचकर तीनों के विरुद्ध नामजद आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि महिला की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments