Home चैनपुर डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, धारदार हथियार...

डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, धारदार हथियार से हमले में युवक घायल

कैमूर: छठ घाट पर डीजे विवाद में मारपीट, धारदार हथियार से युवक घायल

Bihar: कैमूर, छठ महापर्व के दौरान घाट पर संगीत बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और पुलिसिया कार्रवाई तक पहुंच गया है। कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव में हुए इस विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान बराढ़ी गांव निवासी राजू प्रसाद के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। उपचार कराने के बाद अमित कुमार ने चैनपुर थाने पहुंचकर गांव के ही कुछ लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई थी कहासुनी

पुलिस को दिए आवेदन में अमित कुमार ने बताया है कि छठ पर्व के दौरान रात में गांव के तालाब पर गाना बजाने को लेकर उसकी श्रवण गोंड, पिता मलिका गोंड के साथ बहस हो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि श्रवण गोंड का छोटा भाई नीतीश गोंड पीछे से पहुंचा और नुकीले धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में अमित घायल हो गया। घटना के बाद अमित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

छठ के बाद भी दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज का आरोप

अमित कुमार ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि छठ पर्व समाप्त होने के बाद मलिका गोंड उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत चैनपुर थाने में दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Exit mobile version