Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई थी कहासुनी
पुलिस को दिए आवेदन में अमित कुमार ने बताया है कि छठ पर्व के दौरान रात में गांव के तालाब पर गाना बजाने को लेकर उसकी श्रवण गोंड, पिता मलिका गोंड के साथ बहस हो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि श्रवण गोंड का छोटा भाई नीतीश गोंड पीछे से पहुंचा और नुकीले धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में अमित घायल हो गया। घटना के बाद अमित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
छठ के बाद भी दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज का आरोप
अमित कुमार ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि छठ पर्व समाप्त होने के बाद मलिका गोंड उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत चैनपुर थाने में दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।



