Home गया डबल इंजन की सरकार से विकास को मिलेगी नई गति, शाहनवाज हुसैन

डबल इंजन की सरकार से विकास को मिलेगी नई गति, शाहनवाज हुसैन

Bihar: बोधगया पहुंच पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार के पूर्व औद्योगिक मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहां की बिहार में डबल इंजन की सरकार आ गई है। अब यहां विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। तेजी से तरक्की होगा। मेहनत करेंगे और बिहार को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएंगे। जब बिहार का तरक्की होगा तो निश्चय ही गया का विकास होगा।गया में इंडस्ट्रियल एरिया के लिए 17 सौ एकड़ जमीन ली गई थी। वहां काम भी शुरू हुआ। लेकिन राजद की घुसपैठ के कारण काम रुक गया था। उन्होंने कहा कि बिहार में अब फिर से जनता की चुनी हुई सरकार आ गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

2020 में जनता ने एनडीए को बहुमत दी और उसे सरकार बनाई थी। जनता ने एनडीए को हुकुमत करने और सेवा का अधिकार दिया था। बीच मे लालटेन वाले पिछले दरवाजे से भाप वाला इंजन लेकर आ गए थे। जिसके कारण वह विपक्ष में बैठ गए थे। अब वंदे भारत का एक्सप्रेस इंजन आ गया है। जो सबको साथ लेकर चलेगा। गया को धार्मिक के साथ औधोगिक पहचान मिले। इसके लिए फिर से प्रयास किया जाएगा। नीतीश कुमार आईएनडीआई गठबंधन के नीव थे। उनके एनडीए में आने से गठबंधन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। वही बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश का साथ रहने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में गारंटी नहीं होती, हां अभी इकठ्ठे हैं, यह तय है। उन्होंने कहा कि गया अयोध्या की तरह है। यह धार्मिक राजधानी है। गया एयरपोर्ट सर्व धर्म समभाव का प्रतीक है। एयरपोर्ट पर 10 फीट रनवे की जरूरत है। जिस पर 747 जैसे विमान भी उतार सके। वर्तमान में 7 सौ फीट रनवे है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास पर ही आज तक गया एयरपोर्ट चल रहा है। इसका उद्घाटन करने की किसी ने हिम्मत नहीं की। यहां यात्रियों की संख्या कम होने के कारण घरेलू विमान के उड़ानों की संख्या नहीं बढ़ रही है, फिर भी इसके लिए केंद्र सरकार से बात करेंगे। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी एनडीए के बड़े नेता हैं, हम उनका सम्मान करते हैं राजनीति में अपनी बात रखने का सबको अधिकार है। राजद द्वारा श्री कृष्णा सिंह व ज्योति बाई फुले को भारत रतन देने की मांग किया जा रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि आरजेडी का बस चले तो लालू को भी सम्मान देने की मांग कर ले। कर्पूरी ठाकुर को सम्मान मिलने पर राजद को दर्द हो रहा है। अब देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान मिला है। तो सभी को उनका सम्मान करना चाहिए, ना कि किसी प्रकार की टिप्पणी। आडवाणी की भारत रत्न मिलने पर गया में भी खुशी की लहर है। आडवाणी राजनीति में उच्च स्थान प्राप्त किए हुए हैं। वे साफ सुथरी राजनीति के प्रतीक है। इल्जाम लगने पर उन्होंने कहा था कि जब तक इल्जाम खत्म नही हो जाएगा, हम संसद नहीं जाएंगे। वे वैसे नेताओं के लिए सबक है, जिनको इडी तलाश रही है, वह आडवाणी से सीखे। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ़ चिंटू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, अनिल स्वामी, अजय कुमार तनी, महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विजय कुमार मांझी सहित अन्य उपस्थित थे।

पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

101 करोड़ की कैश डील का खुलासा: पनोरमा ग्रुप पर आयकर का शिकंजा, 400 खरीदार रडार पर

इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार

सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से नाजिर ने 24.27 लाख रुपये की कराई फर्जी निकासी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

बनमनखी में यज्ञ-हवन के साथ हुआ सामूहिक धर्म परिवर्तन

लूट के दौरान सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक; 1800 ग्राम चांदी, 15 हजार नकद और जेवरात लूटकर फरार

व्यवसायी से मारपीट मामले में पप्पू यादव का हस्तक्षेप, डिप्टी सीएम से कार्रवाई की मांग – भाजपा विधायक ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों का नहीं: पीएम मोदी

 

 

 

 

Exit mobile version