Homeकुदराट्रक की टक्कर से बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

ट्रक की टक्कर से बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली बाजार के सामने शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर खड़ी यात्री बस में तेज रफ्तार ट्रक के द्वारा टक्कर मार देने का मामला सामने आया है। जिसमें सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जिन्हें पुसौली व मोहनिया के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दुर्घटना दिन के करीब 12:50 बजे घटित हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsप्राप्त जानकारी के अनुसार सासाराम से मोहनिया की ओर जा रही यात्री बस नेशनल हाईवे जीटी रोड पर पुसौली बाजार के पास खड़ा होकर यात्रियों को उतार व चढ़ा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बस पलट गई और बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। एकत्रित स्थानीय लोगों ने बस की खिड़कियों में लगी कांच को तोड़कर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

NS News

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR

NS News

छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई

NS News

ट्रक खरीदने के लिए दिए 4 लाख रुपये, न गाड़ी मिली और न रकम; प्राथमिकी दर्ज

NS News

हाटा में बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, दो उपभोक्ताओं पर 1.28 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

NS News

देसी कट्टा लहराते फोटो वायरल, चैनपुर पुलिस की छापेमारी में दो गिरफ्तार, अमांव से बरामद हुआ कट्टा; एक नाबालिग भी निरुद्ध

पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस के द्वारा जानकारी लेते हुए।

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-साइकिल की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर

NS News

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

NS News

चैनपुर में शिक्षक एकता सम्मेलन, समान वेतन और पुरानी पेंशन की मांग पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

NS News

यूपी से शराब लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार, 131 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद

NS News

पुराने विवाद में दो भाइयों के साथ हुई थी मारपीट, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

घटनास्थल पर पहुंची एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस राहत कार्य में जुट गई। वही घटना से सम्बन्धी जानकारी देते हुए हाईवे पेट्रोलिंग टीम के आलोक सिंह और कामेश्वर राम ने बताया कि घायलों में कुछ को एंबुलेंस से मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं अन्य घायलों का पुसौली में निजी अस्पताल में इलाज हुआ। घायलों में रोहतास जिला के सासाराम की सुधा देवी, खुशी कुमारी, मुंडेश्वरी देवी, सिद्धेश्वरी देवी, सूरज कुमार व आलोक कुमार, धड़कन (सासाराम) की रिद्धि कुमारी, बड्डी (शिवसागर) की संजू देवी, बरुइन (सासाराम) की धनेश्वरी देवी, उत्तर प्रदेश के बेनतियरी की कंचन देवी, गया के रवि सिंह, कैमूर जिला के चैनपुर थाना के बढ़ौना गांव के राजू यादव, कुर्रा (मोहनिया) की चंदा देवी, अकोढ़ी मेला (मोहनिया) के राम परीखा सिंह तथा कुदरा थानाक्षेत्र के बहेरा गांव की सानिया परवीन, औरैयां गांव की संगीता देवी व घटांव गांव के किशन कुमार शामिल बताए गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे पर से हटाकर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया गया।

NS News

रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज

NS news

दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपित

कुदरा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10.17 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

NS News

कुदरा में खड़े ट्रक से भिड़ा मार्बल लदा वाहन, चालक की दर्दनाक मौत

NS News

कुदरा में सैरात के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

NS News

7.97 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ व 18,316 रुपये नकद बरामद, एक गिरफ्तार

NS News

कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग

कुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा में अचानक भरभराकर गिरी ईंटों की दीवार, मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौत

गांव में शोकाकुल स्वजन व ग्रामीण

डूबे पुल पर मौत का सफर: नदी की तेज धार में बह गए दो किशोर, एक की गई जान

NS News

कुदरा में रेल कॉरिडोर की केबल चोरी का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार, ऑटो और चाकू जब्त

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments