Homeकुदराकुदरा में खड़े ट्रक से भिड़ा मार्बल लदा वाहन, चालक की दर्दनाक...

कुदरा में खड़े ट्रक से भिड़ा मार्बल लदा वाहन, चालक की दर्दनाक मौत

कुदरा में खड़े ट्रक से टकराया मार्बल लदा ट्रक, चालक की मौत

Bihar: कैमूर जिले में एनएच-19 पर कुदरा थाना के समीप सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई। हरियाणा से मार्बल और टाइल्स लेकर बिहार आ रहा ट्रक फास्ट लेन पर खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मार्बल लदे ट्रक का अगला केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर चालक का शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत करड़ गांव निवासी देवलाल प्रसाद मेहता के 32 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार मेहता के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा से सासाराम जा रहा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार मेहता हरियाणा से मार्बल और टाइल्स लेकर रोहतास जिले के सासाराम तथा डेहरी ऑन सोन जा रहे थे। सोमवार की रात करीब एक बजे जब उनका ट्रक कुदरा थाना के समीप एनएच-19 के फास्ट लेन से गुजर रहा था, तभी सड़क पर खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह दब गया।

NS News

जेसीबी से हटाया गया क्षतिग्रस्त केबिन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। चालक को बाहर निकालने के लिए क्षतिग्रस्त केबिन के हिस्सों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। काफी प्रयास के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में शोक छा गया। भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे उनके भाई दीपक कुमार मेहता गहरे सदमे में थे। उन्होंने बताया कि संतोष ट्रक पर मार्बल और टाइल्स लेकर सासाराम तथा डेहरी ऑन सोन जा रहे थे।

कुदरा थाना के पास हादसों की पुनरावृत्ति से बढ़ी चिंता

कुदरा थाना के समीप एनएच-19 और सर्विस रोड पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। इस क्षेत्र में पहले भी कई हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। कुछ वर्ष पहले इसी स्थान पर सकरी गांव निवासी रामजी सिंह की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। उस घटना के बाद ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया था और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी परेशानी हुई थी। इसके बावजूद इस इलाके में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति चिंता का विषय बनी हुई है। सड़क पर खड़े वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का दुख न झेलना पड़े।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments