Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तालाब में तलाश के बाद पानी से निकाला गया शव
बच्ची के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पिता दीपक शर्मा सहित ग्रामीण तालाब में उसकी तलाश करने लगे। काफी प्रयास के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल मोहनियां अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दो बहनों में छोटी थी दिव्यांशी
दिव्यांशी दो बहनों में छोटी थी। उसकी असामयिक मौत से मां लक्ष्मी देवी, पिता दीपक शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बच्ची की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर मोहनियां थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इस संबंध में मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कुदरा थाना क्षेत्र के नदोखर गांव में तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है।



