Homeकुदराकुदरा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10.17 ग्राम हेरोइन...

कुदरा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10.17 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

कुदरा में 10.17 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने लालापुर इलाके में छापेमारी कर हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से कुल 10.17 ग्राम मादक पदार्थ और 3,160 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गुप्त सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर में रेलवे स्टेशन के समीप मादक पदार्थ से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित इलाके में छापेमारी की। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से मादक पदार्थ तथा नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालापुर (पुरैनी) निवासी सोहन राम के पुत्र राजेश कुमार और मतवरपुर गांव निवासी रामाकांत चौधरी के पुत्र प्रिंस चौधरी के रूप में हुई है।

पहले भी हो चुकी है इसी इलाके में गिरफ्तारी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी कुदरा रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में लालापुर स्थित एक मंदिर के पास झुग्गी-झोपड़ियों वाले इलाके से पुलिस ने हेरोइन जैसे मादक पदार्थ और नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद पुलिस की जांच इस इलाके में मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर केंद्रित है। हालिया गिरफ्तारियों के बाद कथित तौर पर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी सामने आई है। पुलिस इन पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

प्राथमिकी दर्ज, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस संबंध में कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लालापुर में छापेमारी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments