Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान कुदरा के माली मोहल्ला निवासी मनोज माली के पुत्र सुधाकर कुमार और काशी माली के पुत्र अनिकेत माली के रूप में हुई है।बताया गया कि बीते 9 अक्टूबर को पुलिस को कुदरा-भभुआ मोड़ के पास सैरात के नाम पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली किए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया। जांच के दौरान दोनों युवकों की कथित संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।इसके बाद कुदरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।



