Home जहानाबाद टॉप 10 अपराधी में शामिल बदमाश को पुलिस पर हमला कर कराया...

टॉप 10 अपराधी में शामिल बदमाश को पुलिस पर हमला कर कराया मुक्त

Bihar: जहानाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फिदा हुसैन रोड में शनिवार को टॉप 10 अपराधी को पकड़ने पहुंची गया डीआईओ की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। लोगों ने पथराव कर पुलिस के चंगुल से इनामी बदमाश श्याम कलीम को भगा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पथराव में डीआईओ टीम के एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटे आई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया व्यक्ति फिदा हुसैन रोड का मोहम्मद कमाल मुस्तफा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिदा हुसैन के रहने वाले गुड्डन मियां के यहां एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इनामी बदमाश श्याम कलीम भी जहानाबाद पहुंचा था। जिसकी भनक गया जिले की डीआईओ की टीम को लग चुकी थी।

तेज रफ्तार का कहर: हादसे में घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, पिकअप चालक फरार

कैमूर में हैवानियत: गर्भवती महिला से छेड़छाड़ व बेरहमी से मारपीट, ससुर समेत तीन देवर गिरफ्तार

कैमूर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्कार्पियो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

मछली पकड़ने के दौरान कर्मनाशा नदी में डूबा युवक, काफी खोजबीन के बाद मिला शव

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

कैमूर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी को 5 साल की सजा

सड़क हादसे में रामगढ़ के दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

आधी रात की सनसनी: सेवानिवृत्त दरोगा के घर लाखों की चोरी, परिवार को बाहर से बंद कर फरार हुए चोर

जमुरना मल्लाह बस्ती में वन सुअरों का कहर, घर में घुसकर किया हमला, 4 घायल, 1 की हालत नाजुक

इसके बाद मोबाइल लोकेशन एवं तकनीकी बिंदुओं के आधार पर कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए गया पुलिस की टीम शनिवार की शाम गया से पीछा करते हुए फिदा हुसैन पहुंची। सादे लिवास के कारण स्थानीय लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। जिसका फायदा उठा अपराधी मौके से भाग निकला। 50 हजार का इनामी बदमाश गया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का निवासी है। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर सदर थानाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाज के दौरान मौत से भड़का आक्रोश: NH-19 जाम, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कैमूर में पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार: दुर्गावती से 3 कंटेनर जब्त, 125 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

दुर्गावती नदी में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों ने मांगा मुआवजा

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले उजड़ा घर

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, दो लोग गंभीर

कर्मनाशा नदी में तैरता मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से लापता था ग्रामीण

दुर्गावती में छापेमारी: देसी कट्टा, दो कारतूस और 86 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

NH-19 किनारे नशे का खेल बेनकाब: दुर्गावती में 2 किलो गांजा जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

बैर तोड़ते समय गहरे कुएं में गिरा 13 वर्षीय किशोर, दर्दनाक मौत

Exit mobile version