Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चांद प्रखंड के मतदान केन्द्रो पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 13.70 रहा जिसमें महिलाओं का 13.45 और पुरुषों का 13.95 प्रतिशत रहा, 9 बजे से 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 35.67 रहा जिसमें महिलाओं का 37.72 और पुरुषों का 33.75 रहा जबकि 11 बजे से 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 54.16 रहा जिसमें महिलाओं का 57.84 और पुरुषों का 50.42 रहा, 1 बजे से 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 55.26 रहा जिसमें महिलाओं का 58.84 और पुरुषों का 50.42 रहा, कुल मिलाकर चांद प्रखंड में मतदान प्रतिशत 3 बजे के बाद 71 प्रतिशत रहा।
- पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था दुरुस्त दिखी, बूथ पर सख्त रूप से मोबाइल ले जाने की मनाही थी, वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान एवं अधिकारी सड़कों पर चौकस नजर आए, वही प्रशासन की चौकसी के कारण क्षेत्र के असामाजिक तत्व दूर दूर तक नजर नहीं आए, नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण प्रशासन के लिए यहां भयमुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करना चुनौती थी लेकिन प्रशासन द्वारा इसे बेहतर ढंग से संपन्न कराया गया।
- हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR
- घर में काम करते समय करंट की चपेट में आई 27 वर्षीय महिला, मौके पर मौत; दो बच्चों की छिनी मां की ममता
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी अभियान नितिन कुमार, एसडीपीओ सुनीता कुमारी एवं एसडीएम प्रियरंजन राजू, चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल लगातार शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में गस्ती करते नजर आए। एसडीएम प्रियरंजन राजू एवं एसडीपीओ सुनीता कुमारी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि चांद प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुए हैं, कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार