Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा सिलौटा गांव में गुरुवार को तालाब में डुबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिसकी पहचान संजय बिंद के पुत्र रिंकु कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रिंकू शाम 3:00 बजे से गायब था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही शाम 6:00 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा उसको खोजा जाने लगा। हर जगह खोजने के बावजूद बालक का कही कुछ पता नहीं चला तो परिजनों को तालाब में डुबने की संभावना हुई। जिसके बाद ग्रामीण तालाब में बालक को खोजने लगे। कुछ समय के बाद बालक का शव तालाब से बरामद किया गया। बालक की तालाब में दम घुटने से मौत हो गई थी। शव बाहर निकालते ही परिजनों में चित्कार मच गया। माता पिता का रो रोकर बुरा हाल था।
जिसके बाद रात करीब 7:30 बजे परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में अंचलाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा पानी में डुबने से हुई मौत पर चार लाख रुपये बालक के माता-पिता को बिहार सरकार देगी।
Post Views: 16