Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम नौधरा के निवासी स्वर्गीय सनउवर खान के पुत्र एजाज खान के द्वारा बताया गया कि रविवार को गांव के ही इबरार खान पिता सहाबू खान, औरंगजेब खान व तबरेज खान एवं जावेद खान तिनों के पिता इबरार खान सभी ग्राम नौघरा के निवासी के द्वारा जब यह मोटरसाइकिल से आ रहे थे तो रुकवाकर चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की जाने लगी, मारपीट के दौरान किसी तरह जान बचाकर यह अपने घर की तरफ भागे और अपने आटा चक्की मिल में घुस गए।
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
जहां उक्त लोग भी पीछे से मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए पहुंचे और मिल में घुसकर मारपीट करने लगे बीच-बचाव करने के लिए इनका पुत्र सहबाज खान आया तो उसे भी मारपीट के जख्मी कर दिया, मनरेगा के तहत लगाए गए पौधे को भी उखाड़ दिया, साथ ही मनरेगा के पौधों की देखभाल के लिए रखी गई औरत के साथ भी लोगों के द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा, इतना से भी उन लोगों का मन नहीं भरा तो इनके आटा चक्की में रखे गए मुर्गियों के चारा पर मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर छिटते हुए आग लगा दी गई।
जिससे आटा चक्की मिल में रखे गए सभी मुर्गियों के चारा जलकर राख हो गए, आगे जानकारी देते हुए एजाज खान के द्वारा बताया गया कि चुनाव के दौरान यह वार्ड सदस्य पद से प्रत्याशी थे, मात्र 17 वोटों से यह चुनाव हारे हैं, चुनाव के दौरान इबरार खान के द्वारा चुनाव से नाम वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, यह नहीं माने तो देख लेने की धमकी दी गई थी, उसी को लेकर लोगों के द्वारा मारपीट किया गया है, वही मारपीट की घटना के बाद इनके द्वारा थाने में सूचना देते हुए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में अपना इलाज करवाया जा रहा है।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि मारपीट की घटना की सूचना है मगर मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन प्राप्त होने के उपरांत जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार