Home चांद सर्प दंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, घर में मचा कोहराम

सर्प दंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, घर में मचा कोहराम

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा सोमवार को सुबह लोहदन गांव में सर्प दंश   से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वही मृत किशोरी की पहचान अनीता कुमारी के रूप में की गई है, जो बाबूलाल बिंद की पुत्री बताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत किशोरी सुबह शौच करने के लिए बाहर पहाड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सर्प ने दंश लिया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसे बाद किशोरी दौड़कर घर आई। परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही किशोरी बिहोश हो गई। बिहोशी की हालत में परिजन सदर अस्पताल भभुआ ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद किशोरी को मुगलसराय झाड़ फूंक के लिए ले गए। किन्तु झाड़ फूंक का भी कोई फायदा नहीं हुआ।

जिसके बाद परिजन पुन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी को ले गए। पुलिस की सहयोग से परिजन पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गए। किशोरी की मौत पर माता पिता एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद अनुदान के लिए आपदा प्रबंधन विभाग में आवेदन जमा किया जाएगा।

 

Exit mobile version