Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तीनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के निर्देश के आलोक में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों गांवों में छापेमारी कर तीनों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों वारंटियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, चैनपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव में पुलिस ने ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खड़ौरा गांव निवासी रूपनारायण राम के पुत्र चुनमुन प्रसाद, अशोक पासवान के पुत्र अमित कुमार और कुबेर राजभर के पुत्र अंबिका राजभर के रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस तरह चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
