Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शुभम प्रकाश ने जानकारी दी कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी बैलेट बॉक्स को सील कर चैनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद शाम 6:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था:
मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
कहां कितने मतदाता और बूथ:
जगरिया पैक्स: गोदाम परिसर में 2 बूथ, कुल 1382 मतदाता
बढ़ौना पैक्स: मध्य विद्यालय में 4 बूथ, कुल 2854 मतदाता
चैनपुर पैक्स: कन्या मध्य विद्यालय में 3 बूथ, कुल 1956 मतदाता
प्रशासन को उम्मीद है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा और शाम तक चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी।