Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मतदान सुबह 7:00 बजे निर्धारित समय पर शुरू हुआ। सुबह 9:00 बजे तक 10.44%, दोपहर 1:00 बजे तक 39.95%, 3:00 बजे तक 55.35% और अंततः शाम 4:30 बजे तक 64.69% मतदान दर्ज किया गया। कुल मतदान में 804 पुरुष और 435 महिला मतदाता शामिल रहे। मतदान समाप्ति के बाद सभी बैलट बॉक्स को सुरक्षित रूप से चैनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित वज्रगृह में रखा गया।
शाम 6:00 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक चली। शनिवार देर रात परिणाम घोषित कर दिए गए।
अध्यक्ष पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रत्नाकर सिंह को बड़े अंतर से पराजित किया। अजय कुमार श्रीवास्तव को कुल 803 मत प्राप्त हुए, जबकि रत्नाकर सिंह को 337 मत मिले। मतगणना के दौरान 99 वोट अमान्य पाए गए। दोगुने से भी अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले अजय कुमार श्रीवास्तव को देर रात ही प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। जीत की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।