Home रामगढ़ रामगढ़ में पुलिस को देख हथियार छोड़ भागे बदमाश, जंगलछेरा सिवाना से...

रामगढ़ में पुलिस को देख हथियार छोड़ भागे बदमाश, जंगलछेरा सिवाना से देसी राइफल-कट्टा बरामद

रामगढ़ में हथियार बरामद: पुलिस देख बदमाश फरार, देसी राइफल और कट्टा मिला

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस कार्रवाई के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस को देखते ही हथियार से भरा बोरा फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक देसी राइफल और एक कट्टा बरामद किया है।  जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सहुका से जल्दहां जाने वाली कच्ची सड़क के पास संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं।
NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी आधार पर थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही बाइक पर सवार दो युवक घबरा गए और पीले रंग का प्लास्टिक बोरा सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। पुलिस द्वारा जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें से एक देसी कट्टा और एक छोटा एक नली देसी राइफल बरामद हुआ। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार बदमाशों में सहुका गांव निवासी मकनू तिवारी का पुत्र राकेश तिवारी शामिल है, जबकि उसका एक अन्य साथी अभी अज्ञात है। पुलिस ने राकेश तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Exit mobile version