Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की। समारोह में निवर्तमान बीडीओ शुभम प्रकाश के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय की प्रशंसा की गई। उपस्थित लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नवपदस्थापित बीडीओ अभिषेक यादव का भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया। उन्होंने सभी कर्मियों के सहयोग से जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बीपीआरओ काशीनाथ, अंचलाधिकारी आमिर अजीम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमेश सिंह, बीईओ अंशु कुमार, आरओ बब्बन पाल, स्वास्थ्य प्रबंधक अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया, आवास सहायक और प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मियों ने समारोह में भाग लिया।