Home चैनपुर जगरिया गांव के मां काली मंदिर में चोरी, सोने की आंखें और...

जगरिया गांव के मां काली मंदिर में चोरी, सोने की आंखें और दान पेटी ले उड़े चोर

कैमूर: जगरिया के मां काली मंदिर में चोरी, सोने की आंखें और दान पेटी गायब

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मंदिरों की सुरक्षा को चुनौती देते हुए चोरों ने जगरिया गांव स्थित मां काली मंदिर को निशाना बनाया। मंगलवार की रात मंदिर में घुसे चोर मां काली की पिंडी पर लगी सोने की आंखें और मुख्य द्वार के पास रखी दान पेटी चोरी कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर मां काली की पिंडी पर लगी सोने की आंखें निकाल लीं। इसके बाद मंदिर के मुख्य गेट के पास रखी दान पेटी भी अपने साथ ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से मौके से फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। मां काली की पिंडी से सोने की आंखें गायब थीं और मंदिर परिसर में रखी दान पेटी भी अपनी जगह पर नहीं थी। देखते ही देखते चोरी की खबर पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा चैनपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर चोरी से जुड़े आवश्यक तथ्यों की जानकारी जुटाई।

चोरों की पहचान में जुटी पुलिस

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version