Home चैनपुर एचएम के सेवानिवृत्ति पर लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

एचएम के सेवानिवृत्ति पर लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्ति पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हुए लोगों के द्वारा नम आंखों से विदाई दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News आयोजित इस विदाई समारोह के दौरान मौके पर चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश सहित ग्राम पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक एवं स्थानीय समाजसेवी भी मौके पर मौजूद रहे। जानकारी देते हुए शिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिन्हा आज 28 फरवरी को सेवानिवृत हुए हैं जिनका कार्यकाल बहुत ही संतोषजनक रहा लोगों के बीच उनका सहयोगात्मक कार्य काफी सराहनीय रहा है, हर कार्य में बढ़-चढ़कर उनके द्वारा हिस्सा लिया जाता था।

जिस कारण लोगों के बीच वह हमेशा प्रिय बने रहे, उसी का नतीजा है कि जब उनकी आज 28 फरवरी को सेवानिवृत्ति हुई है तो लोगों ने नम आंखों से उनकी विदाई दी है, उनके बेहतर कार्यकाल को लोग हमेशा याद रखेंगे, इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनके द्वारा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिन्हा को सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गई है।

 

Exit mobile version