Home चैनपुर कोर्ट के वारंट पर चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सगे...

कोर्ट के वारंट पर चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार

चैनपुर में कोर्ट के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार |

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे दो सगे भाइयों को उनके घर से दबोच लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर बाजार निवासी नौशाद समानी और इकबाल समानी उर्फ अयिताब समानी, दोनों स्वर्गीय इम्तियाज समानी के पुत्र, के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध चैनपुर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। इसी कारण न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सुबह उनके आवास पर छापेमारी की, जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाने के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और मेडिकल जांच कराने के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Exit mobile version