Home चैनपुर चैनपुर CHC में भावुक विदाई: डॉ. सुशील कुमार सिंह को सम्मानित कर...

चैनपुर CHC में भावुक विदाई: डॉ. सुशील कुमार सिंह को सम्मानित कर दी गई विदाई, डॉ. प्रीति कुमारी ने संभाला कार्यभार

चैनपुर CHC में डॉ. सुशील कुमार सिंह को विदाई, डॉ. प्रीति कुमारी ने संभाला पदभार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक भावुक माहौल देखने को मिला, जब प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुशील कुमार सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर भभुआ के सिविल सर्जन चंदेश्वरी रजक, एसीएमओ डॉ. शांति कुमार मांझी, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल, डीएएम प्रभात कुमार, डीएमईओ मधुसूदन कुमार और चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश, चैनपुर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार सिंह, चांद सीएचसी प्रभारी संजय सिंह सहित कई अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

अधिकारियों ने अपने संबोधन में डॉ. सुशील कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के संचालन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई और समय पर सभी कार्यों को पूरा करना उनकी विशेष पहचान रही। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हुईं, जो आने वाले समय में भी प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रीति कुमारी को भी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में स्वागत किया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे टीम के साथ तालमेल बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेंगी।

इस मौके पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, डॉ. मनीष कुमार समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के प्रबंधक, बीसीएम, अकाउंटेंट, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने डॉ. सुशील कुमार सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Exit mobile version