Home चैनपुर घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, पिता के चार दांत टूटे, बेटा भी...

घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, पिता के चार दांत टूटे, बेटा भी लहूलुहान

कैमूर के डुमरिया में मारपीट, पिता के चार दांत टूटे, बेटा घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में पिता के चार दांत टूट गए, जबकि पुत्र भी लाठी-डंडों की चोट से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना को लेकर डुमरिया गांव निवासी चुनमुन बिंद ने अपने सगे भाई दुर्गा बिंद और उनके तीन पुत्रों के विरुद्ध चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के आवेदन के मुताबिक, रात करीब 11 बजे उनके भतीजे अक्षय कुमार, बबलू बिंद और धर्मेंद्र बिंद उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान चुनमुन बिंद के पुत्र मुकेश बिंद ने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोप है कि बेटे को बचाने के लिए जब चुनमुन बिंद बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके भाई दुर्गा बिंद ने उनके चेहरे पर डंडे से प्रहार कर दिया। इस हमले में उनके चार दांत टूट गए। मारपीट और शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद शांत कराया। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने पहुंचकर अपने भाई और तीन भतीजों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version