Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों में लोहारा थाना क्षेत्र के पचमाहुल गांव निवासी रामजी उरांव की पत्नी लक्ष्मीना देवी (35 वर्ष), लोंदा गांव निवासी पतलु यादव की पत्नी शांति देवी (35 वर्ष) तथा रोहतास जिले के नाटा थाना क्षेत्र के सोली गांव निवासी उपेंद्र उरांव की पत्नी सल्या देवी (40 वर्ष) शामिल हैं। तीनों का इलाज फिलहाल भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार, लोंदा गांव से अधौरा की ओर चलने वाली सवारी पिकअप में करीब 20 से 25 लोग सवार होकर अपने-अपने कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वाहन पचमहुला गांव के पास पहाड़ी घाटी में पहुंचा, अचानक उसका एक टायर फट गया। तेज आवाज के साथ वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जरिए अधौरा पीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पिकअप का टायर फटना बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।