Home चैनपुर चैनपुर पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, एक युवक गिरफ्तार

चैनपुर पुलिस की कार्रवाई: चोरी की बाइक बरामद, एक युवक गिरफ्तार

कैमूर के चैनपुर में चोरी की बाइक बरामद, एक युवक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार युवक की पहचान डीहा गांव निवासी संदीप कुमार (पिता संतोष बिंद) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, रमौली गांव के रहने वाले अभिजीत कुमार (पिता रामजी राम) ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बताया था कि वह रोज की तरह अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक घर के सामने बनी मड़ई में खड़ी करते थे। 19 मार्च की सुबह जब वह उठकर वहां पहुंचे तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान संदीप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उसके बताए गए स्थान से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Exit mobile version