Homeदरभंगागृह निर्माण सामग्री कारोबारी के घर डकैती,10 लाख की लूट

गृह निर्माण सामग्री कारोबारी के घर डकैती,10 लाख की लूट

Bihar: दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराम गांव में बुधवार की रात गृह निर्माण सामग्री कारोबारी अशोक महतो के घर डकैती हुई। 8-10 की संख्या में पहुंचे सशस्त्र बदमाशों ने 35 हजार नगदी समेत करीब 10 लाख के आभूषण और अन्य सामान को लूट लिया है। इसके बाद घर के बाहर की कुंडी लगाकर भाग निकले। घटना के बाद करीब 1 घंटे में गृहस्वामी कटर से कुंडी काटकर बाहर निकले और ग्रामीण के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। डकैती की घटना के 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन के दौरान लुटे गए मोबाइल का लोकेशन सकरी में मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस गृहस्वामी को लेकर सकरी तक गई लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराम के  अशोक महतो पहले ईंट भठ्ठा का कारोबार करते थे। भाइयों से बंटवारा होने के बाद ईंट भठ्ठा का कारोबार और पुश्तैनी घर छोड़ दिया। शिवराम चौक व उफरदाहा के बीच में अपना मकान बनाकर अशोक इंटरप्राइजेज शुरू किया। यहीं से रंग, पेंट, सेनिटरी और विद्युत सामग्री की बिक्री करने लगे। । उनके आसपास में कोई बस्ती नहीं है। शाम करीब 8 बजे बदमाश दुकान पहुंचे उस समय अशोक महतो दिनभर की बिक्री के हिसाब का मिलान कर रहे थे।  तभी दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर पिस्टल के बल पर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। अशोक के मफलर से ही उसका मुंह बांध दिया। दुकान के गल्ला की चाभी मांगी अशोक ने खुला होने की जानकारी दी। इसके बाद गल्ला से 35 हजार नगदी निकाल लिए। तब तक 6 बदमाश दुकान होकर घर में घुस गए वहां मौजूद पत्नी, मां, सास व साली को अपने कब्जे में लेकर चाभी ले ली।

NS News

ट्रेन में टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने पकड़ा; चोरी के मोबाइल भी बरामद

NS News

महागठबंधन में बढ़ती खींचतान पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, बोले- राजनीतिक गठजोड़ नहीं, अपने-अपने हिसाब से चल रहे दल

NS News

एयरपोर्ट की संभावनाओं को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

NS News

स्कूल में मारपीट के वायरल वीडियो के बाद सामने आया दूसरा पक्ष, दो शिक्षकों पर अभद्रता के आरोप

बरामद महिला

12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या के आरोप में पति-ससुर और जेठ ने काटी जेल; अब उठ रहा शव की पहचान पर बड़ा सवाल

NS News

बिक्रमगंज के विहंगम यज्ञ में पहुंचीं 20 संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार

NS News

सासाराम-तिलौथू मार्ग पर भीषण हादसा, CRPF जवान की मौत; पांच लोग घायल

NS News

शिक्षक अपहरण कांड के आरोपित की वाराणसी में मौत, ग्रामीणों की पिटाई में हुआ था घायल

NS News

अर्धनिर्मित टंकी बनी मौत का कुआं, खेलते-खेलते डूबे दो मासूम भाई-बहन

प्रेस वार्ता करते एसडीएम और एसडीपीओ

दिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 16 अगस्त से लागू रहेगी पाबंदी, भीड़ जुटाने और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई

आलमीरा और पेटी खोलकर 4 पीस सोने की चेन, 6 पीस मोबाइल, मंगल सूत्र, नथिया, झूमका, मंगटीका, हीरा का सेट, पायल और कीमती कपड़े आदि निकालकर चलते बने। घर के अंदर घुसे सशस्त्र बदमाशों में तीन का चेहरा खुला था। जबकि तीन चेहरा को ढके हुए थे। गृहस्वामी के अनुसार, बदमाशों में दो की उम्र 45 होगी। अन्य 25 वर्ष के होंगे। सभी मैथिली व हिंदी में बात कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से करीब 300 फीट की दूरी पर स्थित शिवराम चौक पर एक दुकानदार से मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची हुई थी। मामले का सुलझाने में जुटी थी। इधर बदमाश लूटपाट को अंजाम दे रहे थे, लेकिन भनक नहीं लग सकी। जिसके बाद पुलिस वहां से लौट गई। गृहस्वामी की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, अशोक महतो के घर से उत्तर दिशा में करीब 150 फुट की दूरी पर एक अर्द्धनिर्मित मकान है। शाम में कुछ लोग वहां दिखे थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वहां खाया-पिया होगा। सुबह में पहुंची पुलिस ने उस मकान का भी छानबीन किया। वहां कुछ लाेगों के जूता-चप्पल के निशान मिले, लेकिन खाने-पीने की कोई सामग्री नहीं मिली।

NS News

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

NS News

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

NS News

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

NS News

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

NS News

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

NS News

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

NS News

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

NS News

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

NS News

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments