Homeरोहतासदिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा...

दिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 16 अगस्त से लागू रहेगी पाबंदी, भीड़ जुटाने और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई

दिनारा में तनाव के बीच निषेधाज्ञा लागू, सोशल मीडिया पोस्ट पर भी होगी कार्रवाई

Bihar: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में हत्या और उसके बाद हुई आगजनी की घटना के चलते बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। पूरे दिनारा थाना क्षेत्र में 16 अगस्त से बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। बिक्रमगंज एसडीएम दिलीप कुमार और एसडीपीओ सुधांशु शेखर सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की भीड़ या समूह के रूप में आवाजाही पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। बाहरी लोगों के सामूहिक रूप से गांव में प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनारा थाना
दिनारा थाना

प्रशासन के अनुसार, सोशल मीडिया पर गलत, भ्रामक या तनाव बढ़ाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। बताया गया कि पिछले दिनों दिनारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कथित हत्यारोपित के घर समेत अन्य संपत्तियों में आगजनी कर दी थी।

घटना के बाद से दोनों पक्षों के समर्थन में लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। 16 अगस्त को कुछ संगठनों के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना के बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय लिया है। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल द्वारा जांच और निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि से दूर रहने की अपील की है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments