Home चैनपुर खेत की जुताई को लेकर भड़का विवाद, दो परिवारों में हिंसक झड़प;...

खेत की जुताई को लेकर भड़का विवाद, दो परिवारों में हिंसक झड़प; पांच लोग घायल

कैमूर: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच लोग घायल, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में जमीन के स्वामित्व और खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट होने लगी, जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष के दो लोग शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार कराने के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

पुलिस को दिए गए आवेदन में प्रथम पक्ष की राजकुमारी देवी, पत्नी मिठाई गौड़, ने आरोप लगाया है कि उनके खेत में छांगुर गौड़ जबरन जुताई करा रहे थे। विरोध करने पर सिरपत्ती गौड़, छांगुर गौड़, शिवमुनी गौड़ समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उनके पति मिठाई गौड़ के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि जब वह बचाव के लिए आगे बढ़ीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे महेंद्र गौड़ को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

दूसरी ओर, प्रमिला देवी, पत्नी छांगुर गौड़, ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि वे लोग अपनी जमीन पर जुताई कर रहे थे। इसी दौरान महेंद्र गौड़ और मिठाई गौड़ वहां पहुंचे और विवाद शुरू करते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि पति को बचाने पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आवेदनों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Exit mobile version