Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, बेलसंड गांव में किसी बात को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने विजेंद्र तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली तथा मामले में राजेश साह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वजह और सभी संबंधित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बेलसंड गांव अभिनेता पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव होने के कारण यह घटना तेजी से चर्चा का विषय बन गई है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार का हालचाल जानने पहुंचने लगे। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।