Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले के अनुसंधान के दौरान फरार आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद करीब एक वर्ष बाद पुलिस ने राकेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना क्षेत्र के मसोई गांव से स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे गोलू कुमार (पिता- राधे राम) को गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि युवक लोगों के साथ गाली-गलौज और हंगामा कर रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब की गंध आने पर उसे थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब तस्करी और शराब पीकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।