Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दिए गए आवेदन में बियूर गांव निवासी मनोरमा देवी, पति बिगाऊ राम, ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के कोमल यादव, विमल यादव और विकास यादव सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि पहले सभी ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मनोरमा देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर उनकी बेटी प्रियंका कुमारी बीच-बचाव के लिए पहुंची, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की।
घटना में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। घायल अवस्था में दोनों चैनपुर थाना पहुंचीं, जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चैनपुर भेजा। उपचार के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।