Home रामगढ़ कैमूर में हैवानियत: गर्भवती महिला से छेड़छाड़ व बेरहमी से मारपीट, ससुर...

कैमूर में हैवानियत: गर्भवती महिला से छेड़छाड़ व बेरहमी से मारपीट, ससुर समेत तीन देवर गिरफ्तार

कैमूर में गर्भवती महिला से मारपीट व छेड़खानी, ससुर समेत तीन देवर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ करने और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप उसके ही ससुर और देवरों पर लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

पीड़िता के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर की है जब उसके ससुर और तीनों देवरों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि वह चार महीने की गर्भवती है, इसके बावजूद आरोपियों ने उसके पेट पर भी लात-घूंसे मारे, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
महिला ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके गले में साड़ी लपेटकर जान से मारने की कोशिश की।

बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ससुर सहित तीनों देवरों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version