Home चैनपुर छत पर बिजली तार डालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपति...

छत पर बिजली तार डालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपति पर हमला; पत्नी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

कैमूर: बिजली तार विवाद में दंपति की पिटाई, पत्नी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लखमनपुर गांव में बिजली चोरी के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां विरोध करने पर एक दंपति को बेरहमी से पीट दिया गया। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पत्नी की स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर करना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित जयप्रकाश बिंद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गांव के ही कुछ लोग जबरन उनके घर की छत पर चढ़कर आटा चक्की चलाने के लिए अवैध रूप से बिजली का तार जोड़ते थे। कई बार मना करने के बावजूद वे लोग जबरदस्ती यह काम करते रहे।
घटना 29 मार्च की रात करीब 11 बजे की है, जब आरोपित फिर से छत पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

शोर सुनकर जब उनकी पत्नी तिजा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दंपति को पहले चैनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर भभुआ सदर अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल तिजा देवी का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि नामजद लोग पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं और अवैध शराब कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version