Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता के पति सलामत शाह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 28 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उनकी पत्नी शाहजहां बीवी गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान गांव के ही बुद्धू शाह, छोटू शाह और हसीन बीवी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने हाथ में लिए टांगी से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।