Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी के बाद उसने प्रेमिका के घर के पास लगे एक बिजली के पोल पर चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की।
घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डालमियानगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
बताया जा रहा है कि गले में रस्सी कसने के कारण युवक बेहोश हो गया था। पुलिस ने उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस मिश्रा ने बताया कि युवक की पूरी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वह इंदौर का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।