Home चैनपुर चैनपुर में पुलिस का एक्शन मोड: जमीन विवाद, अपहरण और नशे में...

चैनपुर में पुलिस का एक्शन मोड: जमीन विवाद, अपहरण और नशे में हंगामा—तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: जमीन विवाद, नाबालिग अपहरण व नशे में हंगामा, तीन गिरफ्तार

कैमूर (चैनपुर), बिहार: चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई जमीन विवाद में मारपीट, नाबालिग को भगाने और नशे में हंगामा करने के मामलों में की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में नामजद आरोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के ग्राम एराजी इस्माइलपुर में 30 दिसंबर 2025 को जमीन कब्जे को लेकर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दिहल राम (पिता- स्व. रामदेव राम) को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, मुन्ना राम (पिता- स्व. सुदामा राम) ने आरोप लगाया था कि न्यायालय से आदेश होने के बावजूद लगभग दो दर्जन लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित के आवेदन पर 30 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में दिहल राम की गिरफ्तारी की गई।

नाबालिग को भगाने के मामले में युवक दबोचा
एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को भगाने के आरोप में बृजेश कुमार (पिता- राजेश कुमार) को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नशे में हंगामा कर रहा युवक भी गिरफ्तार
इसी कड़ी में ग्राम बसावनपुर से नशे की हालत में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे धर्मेंद्र बिंद (पिता- नंदू बिंद) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसके मुंह से शराब की गंध आने पर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

क्या बोले थानाध्यक्ष?
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट, अपहरण एवं शराब सेवन से संबंधित मामलों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है।

Exit mobile version