Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वे परसथुआं स्थित बीएड कॉलेज के प्राचार्य थे और इलाके में “जलपुरुष” व निर्भीक कवि के रूप में भी जाने जाते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉ. मिश्रा रोज की तरह कॉलेज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पसपिपरा फ्लाईओवर से करीब 100 मीटर पहले पीछे से गलत दिशा में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहीं, मोहनियां थाना पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक, जिसे कैमूर डेयरी वाहन बताया जा रहा है, को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। डॉ. विनोद मिश्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र डॉक्टर है, जबकि पुत्री पीएचडी की पढ़ाई कर रही है। उनकी पत्नी नम्रता मिश्रा सहुका विद्यालय में शिक्षिका हैं। इस दुखद घटना से पूरे रामगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।