Home रोहतास रामूडीह स्कूल में आपत्तिजनक मांस मिलने से हड़कंप, पांच शिक्षक सस्पेंड, फॉरेंसिक...

रामूडीह स्कूल में आपत्तिजनक मांस मिलने से हड़कंप, पांच शिक्षक सस्पेंड, फॉरेंसिक जांच शुरू; इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

रामूडीह स्कूल मांस विवाद: 5 शिक्षक निलंबित, रोहतास में बढ़ा तनाव

Bihar: रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड स्थित उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रामूडीह में संदिग्ध मांस मिलने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी प्रभार कुमार खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच की। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्कूल परिसर से काले पॉलिथिन में रखे गए तीन पैकेट संदिग्ध मांस बरामद किए गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बरामद सामग्री को राजपुर थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया है और अब इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मांस किस प्रकार का है। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दे दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अख्तर अली के साथ शिक्षक मो. इमरान, अनवर खान, सुफिया खातून और हिना कौसर को निलंबित किया गया है। सभी से पूछताछ भी जारी है।

स्थिति को संवेदनशील देखते हुए इलाके में दंडाधिकारी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version