Homeचैनपुरकैमूर: कूड़ा डालने को लेकर बढ़ा विवाद, मारपीट में महिला और बेटी...

कैमूर: कूड़ा डालने को लेकर बढ़ा विवाद, मारपीट में महिला और बेटी घायल, केस दर्ज

कैमूर: कूड़ा फेंकने के विवाद में मां-बेटी से मारपीट, चैनपुर थाने में FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बियूर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने घर पहुंचकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गईं। इलाज के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए गए आवेदन में बियूर गांव निवासी मनोरमा देवी, पति बिगाऊ राम, ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के कोमल यादव, विमल यादव और विकास यादव सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि पहले सभी ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मनोरमा देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर उनकी बेटी प्रियंका कुमारी बीच-बचाव के लिए पहुंची, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की।

घटना में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। घायल अवस्था में दोनों चैनपुर थाना पहुंचीं, जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चैनपुर भेजा। उपचार के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments