Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राधाखाड़ मेन गेट के समीप भगवानपुर से अधौरा जाने वाले मुख्य मार्ग को शनिवार स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घंटों तक जाम रखा गया, ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि ग्राम राधाखाड़ के निवासी ललित यादव के ऊपर कुदाल से किए गए हमले में आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे भगवानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मुशीर आलम एवं राकेश रोशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का कार्य किया गया, उस दौरान लगभग 1 घंटे तक लगातार जाम रहने की स्थिति में वाहनों की लाइन लग गई। किसी तरह पुलिस ग्रामीणों को समझाने में कामयाब हुई जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा जाम हटाया गया।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 1 दिन पूर्व ग्राम राधाखाड़ के निवासी ललिता यादव के ऊपर हरिपुर गांव के कुछ लोगों के द्वारा कुदाल से हमला करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था, जिन्हें गंभीर स्थिति में भगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
- भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
- भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी
जहां उनका इलाज चल रहा है इस मामले को लेकर घायल ललिता यादव की पत्नी जगवंती देवी के द्वारा ग्राम हरिपुर के निवासी करिया बिंद एवं उसके दो पुत्रों के ऊपर नशे में हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया था, आवेदन मिलने के बाद पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
वही इस मामले में भगवानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मुशीर आलम के द्वारा बताया गया कि प्राप्त आवेदन पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, विधानसभा में गंदगी फैलाएंगे’ : बेगूसराय में गिरिराज सिंह का तीखा हमला
- गुरुग्राम में बिहार के युवक ने दी जान, मौत से पहले भेजा 8 पन्नों का सुसाइड नोट; सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप