Home अररिया एक करोड़ के प्रतिबंधित मछली के साथ पुलिस ने 3 तस्कर को...

एक करोड़ के प्रतिबंधित मछली के साथ पुलिस ने 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar: अररिया जिले में अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस धारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी को लेकर एन एच 57 पर सिरसिया में बने पुलिस चेक पोस्ट पर अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की पुलिस द्वारा जाँच की जा रही थी। इसी क्रम में एसपी को गुप्त सूचना मिली कि 3-4 ट्रक में प्रतिबंधित मांगुर मछली तस्करी करने के उदेश्य से पुर्णियों के तरफ से मुजफ्फरपुर की ओर ले जाई जा रही है। जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए एन एच 57 के सभी थानाध्यक्ष को एर्लट कर सघन वाहन चेकिग करने का निर्देश दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इस वाहन चेकिंग में फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुशरू सिराज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष फारबिसगंज एवं उनकी टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए एक ट्रक नंबर WB 25G 8116 को रोकने को चेक पोस्ट पर प्रयास किया जा रहा था लेकिन उसके चालक के द्वारा ट्रक को लेकर भागने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन पुलिस के तत्परता से ट्रक को पकड़ा गया। इसी कम में मौके का फायदा उठाकर ट्रक का चालक भागने में कामयाब हो गया। परंतु उप चालक एवं 2 तस्कर को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है। गिरफ़्तार तस्करो की पहचन समा कुमार उपचालक साकिन-बुमेद वार्ड नं0-11 थाना-बाराचटटी जिला-गया, विनोद पासवान, साकिन-भौरम बाग वार्ड नं0-12 थाना-कौवाकोल जिला- नवादा एवं मोहन सहनी, साकिन सिंघेला, वार्ड नं-03 थाना-मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर के रूप में की गई है। गिरफ़्तार तस्करो से पूछताछ किये जाने पर उनलोगो ने बताया की ये मछली को पश्चिम बंगाल के 24 परगना से हमलोग उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।

मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार

युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

स्कूल जाते समय दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला मामले में, बाइक सवार की तलाश तेज; भ्रामक खबरों पर पुलिस सख्त

AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर में बाल संरक्षण व्यवस्था पर बड़ा सवाल, आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता

दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में रिश्वत और गबन के आरोप में दारोगा सुमनजी झा बर्खास्त

मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर एसपी अमित रंजन ने बताया कि ट्रक में लदा मछली एक प्रतिबंधित प्रजाति का मांगुर मछली है। जब्त किए गए मांगुर मछली की कीमत करीब  एक करोड रूपया है। ततपश्चात ट्रक पर लदे मांगुर मछली की जाँच के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा भी जाँच के क्रम में बरामद ट्रक नं- WB 25G 8116 पर लदे मछली को प्रतिबंधित मांगुर प्रजाति का मछली पाया गया है। जिसके उपरांत ट्रक पर लदे मांगुर मछली को विधिवत जब्त कर उक्त ट्रक के उपचालक एवं दोनो तस्कर को गिरफ्तार करते हुए फारबिसगंज थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

Exit mobile version