Home रोहतास आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पवन सिंह पर प्राथमिकी

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पवन सिंह पर प्राथमिकी

Bihar: रोहतास, भोजपुरी जगत के फेमस अभिनेता व काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा किए पवन सिंह व उनके सहयोगी अंबूज सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई  गई है। दरसल यह प्राथमिकी संझौली के सीओ के द्वारा कराई गई है। जिसमें स्वीकृत वाहन की संख्या से अधिक का उपयोग करने की बात कही गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

संझौली के सीओ किशोर पासवान के द्वारा थाने में कराई गई प्राथमिक में कहा गया है कि पवन सिंह के रोड शो की अनुमति लेने वाले राजपुर निवासी अंबुज कुमार सिंह ने पांच वाहन की अनुमति मांगी थी। लेकिन रोड शो में अधिक वाहनों का उपयोग कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। सीओ की शिकायत पर अभिनेता पवन सिंह व उनके सहयोगी अंबुज कुमार सिंह के विरुद्ध भादवि की धारा 188, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127 के तहत प्राथमिकी हुई है। वहीं बिक्रमगंज, काराकाट, राजपुर में भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी अंबुज सिंह व हूटर लगे स्कार्पियो वाहन के स्वामी तथा चालक पर भी आइपीसी, लोक प्रतिनित्व कानून व बिहार नियंत्रण और उपयोग, लाउडस्पीकर अधिनियम के तहत की गई है।

मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी

ट्रांसफार्मर के पास घास काटना पड़ा भारी, करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

चाय लेकर खेत जा रही 19 वर्षीय छात्रा की नाले में डूबने से मौत, परिजनों की आंखों के सामने हुआ हादसा

बीडीओ के आश्वासन पर हीरामन यादव ने चार दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल

781 एकड़ जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान लामबंद, गेंहुआ में बैठक कर आंदोलन तेज करने का लिया फैसला

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने चैनपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल, 6 की हालत गंभीर, NH-219 निर्माण के दौरान सड़क पर फैली कीचड़ बनी हादसे की वजह

तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग; ढेढुआ गांव में पसरा मातम

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मंदिर में सेवा कर रहे वृद्ध दंपती की करंट लगने से मौत, पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी बनी हादसे का शिकार

 

Exit mobile version