Home चांद मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल, 6 की हालत...

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल, 6 की हालत गंभीर, NH-219 निर्माण के दौरान सड़क पर फैली कीचड़ बनी हादसे की वजह

कैमूर सड़क हादसा: जिगना के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल, 6 गंभीर

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को धान की रोपनी के लिए जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन जिगना गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत हाटा के करीब 40 से 50 मजदूर एक पिकअप वाहन पर सवार होकर चांद प्रखंड के गोई गांव धान की रोपनी करने जा रहे थे। इसी दौरान जिगना गांव के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर रूप से घायल लोगों में उर्मिला देवी (25), धाना देवी, छोटू राम (40), तेजू धोबी (45), मुन्नी देवी (55) और वकील कुमार (20) शामिल हैं।

इनके अलावा सीमा देवी, शीला देवी, निर्मला देवी, लक्ष्मिणा देवी, रानी देवी, संजू देवी, तेतरा देवी, कुसुम देवी, जगदीश राम, जितेंद्र राम सहित कई अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं।
घायलों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-219 के निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मिट्टी बिखरी हुई थी। लगातार बारिश के कारण वही मिट्टी कीचड़ में बदल गई, जिससे पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं हादसे के बाद सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

 

Exit mobile version