Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला ने अपने आवेदन में पड़ोस के रहने वाले नकुल बिंद और उसके पुत्र जोखू बिंद पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों के द्वारा अक्सर नशे की हालत में उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की जाती है। विरोध करने पर महिला, उसके पति और पुत्र के साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता के अनुसार, इस तरह की घटनाओं को लेकर पूर्व में भी चैनपुर थाने में शिकायत दी गई थी।
शिकायत की जानकारी मिलने के बाद आरोपित पिता-पुत्र पर दोबारा घर में आकर मारपीट करने का आरोप है। महिला ने बताया कि बार-बार घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने के कारण उसका पूरा परिवार भय के माहौल में रह रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से परेशान होकर महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।