Home चांद बीडीओ के आश्वासन पर हीरामन यादव ने चार दिन बाद खत्म की...

बीडीओ के आश्वासन पर हीरामन यादव ने चार दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल

खर्राटी सड़क निर्माण को लेकर हीरामन यादव की भूख हड़ताल खत्म

धरना पर बैठे हीरामन यादव

Bihar: कैमूर जिले के चांद प्रखंड के खर्राटी गांव में अधूरी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से चल रहा धरना और भूख हड़ताल बीडीओ मोहम्मद हदीद खान के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हीरामन यादव चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। ग्रामीणों की मांग खर्राटी गांव से मडरिया होते हुए उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आश्वासन के बाद धरना समाप्त
आश्वासन के बाद धरना समाप्त

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर गिट्टी डालने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। बरसात में जलजमाव के कारण आवागमन और मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री जमा खान ने चुनाव के दौरान सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन चुनाव के बाद इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने मंत्री से मौके पर पहुंचकर समस्या सुनने की मांग भी की।

धरना स्थल पर पहुंचे बीडीओ मोहम्मद हदीद खान ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। बारिश समाप्त होने के बाद सड़क पर मोरम बिछाने का काम कराया जाएगा। इसके बाद डीपीआर और टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों की मांग से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया जाएगा।
बीडीओ के आश्वासन से संतुष्ट होकर हीरामन यादव ने चार दिन बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब सड़क का स्थायी निर्माण जल्द शुरू होगा।

Exit mobile version