Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। परिजनों का कहना है कि ममता देवी भी उनके साथ सोई हुई थीं, लेकिन कब नीचे जाकर यह घटना हुई, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह करीब छह बजे घटना का पता चला। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीणों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। वहीं मृतका के पति मनिक साह घटना के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सके। ममता देवी अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्री कृति कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र पियुष कुमार को छोड़ गई हैं। मां की मौत से अनजान दोनों मासूम बच्चों का अपनी मां के शव के पास बैठकर उसे निहारना उपस्थित लोगों को भावुक कर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका के मायके पक्ष ने इस मामले को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। मृतका के पिता नंद कुमार साह, निवासी अकोढ़ी गोला (रोहतास), ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ममता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। इस संबंध में चांद थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।