Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- विधवा भाभी को शादी का सपना दिखाकर किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
- नवादा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, बाजार जा रहे युवक पर चाकूबाजी से सनसनी
शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीसीएलआर ने बताया कि 16 फरवरी कि रात और 17 फरवरी के अपराह्न 6 बजे तक चेकपोस्ट नुआंव के कृषि समन्वयक सत्य प्रकाश गौतम को मोहनियां थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के समीप समेकित चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था, इस दौरान वे स्वयं भी 16 फरवरी की रात्रि वहां मौजूद थे, दंडाधिकारी व पुलिस की टीम को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि बालू की किसी भी ओवरलोडेड वाहन को चेक पोस्ट पार होने नहीं देना है, इसमें किसी भी दंडाधिकारी की संलिप्तता नहीं होनी चाहिए।
- दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश
- नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा
17 फरवरी की सुबह 5 बजे ने गुप्त सूचना मिली की उक्त दंडाधिकारी व उनकी टीम ने ओवरलोडेड बालू के वाहनों को मिल भगत से चेकपोस्ट पार कराया है, जिसके बाद टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं वजन की मशीन की गहनता से जांच की गई, जांच में स्पष्ट हुआ कि दंडाधिकारी व उनकी टीम ने 8 वाहनों को अवैध रूप से चेकपोस्ट पार कराया है। ओवरलोडिंग से संबंधित अस्पष्टता की स्थिति में टोल प्लाजा पर अवस्थित धर्म कांटा पर अलग से वजन कराया जाता है, सीसीटीवी फुटेज से साफ होता है कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और उनकी टीम के द्वारा गाड़ी से संबंधित लोगों से संपर्क कर उसे सुरक्षित जाने दिया गया, सीसीटीवी फुटेज में यह भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि बालू वाले सभी वाहन ओवरलोडेड थे।
- वाहन जाँच के दौरान DTO की गाड़ी में हाइवा ने मारा टक्कर, ESI की मौत 2 घायल
- अलीनगर भाजपा विधायक को 2 वर्ष का सश्रम कारावास के साथ 1 लाख रुपये अर्थदंड
लापरवाही उजागर होने पर उक्त दंडाधिकारी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है, इसके बाद उनको सेवा मुक्त करने के लिए सक्षम प्राधिकार को अनुशंसित किया जाएगा, जिला प्रशासन ने जीटी रोड पर ओवरलोडिंग के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हैं, किसी भी कीमत पर बालू की ओवरलोडेड वाहनों को चेकपोस्ट पार करने नहीं दिया जाएगा, 13 फरवरी की रात उनके नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर 50 बालू के ओवरलोडेड वाहनों पकड़ा गया था जो लगातार जारी है इसी का असर है कि अब जीटी रोड पर ओवरलोडेड बालू के एक भी वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं, लापरवाही उजागर होने पर 1 सप्ताह पूर्व ही चेकपोस्ट पर तैनात 6 दंडाधिकारी को एसडीएम के द्वारा हटाया गया था।
- पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

