Bihar news: अभी तक आपने फिल्मों में ही नाग नागिन की कहानियां देखी होंगी जहां नागिन को अगर किसी के द्वारा मार दिया जाता है तो नाग बदला जरूर लेता है और नागिन को मारने वाले लोगों को ढूंढ ढूंढ कर नाग उनकी प्राण ले लेता है, ऐसा ही एक हकीकत वाक्य हकीकत में सामने आ गया है, कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करमचट थाना के ग्राम कुडारी में सामने आए हैं, जहां गुरुवार की रात खाट पर सोए एक व्यक्ति को नाग ने बदला लेते हुए डस लिया, हालांकि परिजनों के द्वारा लापरवाही बरतते हुए युवक को इलाज करवाने के बजाय झाड़-फूंक कराया जाने लगा, जिस कारण से युवक की मौत हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेजी से हो रही हैं, मृतक युवक की पहचान ग्राम कुडारी के निवासी 32 वर्षीय टैंपू राम के रूप में की गई है जो हरिचरण राम के पुत्र थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरी कहानी इस तरह टैंपू राम अपनी पत्नी रिंकू देवी एवं अपने तीन बेटे और दो बेटी के साथ जिस घर में रहते थे, उसी घर के दीवाल में एक जगह दरार थी, जहां पर पुआल रखा हुआ था, घरवालों के द्वारा उस दरार में नाग और नागिन देखे गए थे, लोगों के बीच दहशत था, जिसे लेकर गांव के ही कुछ लोगों को बुलाकर दरार में से किसी तरह से नागिन को लोगों ने मार दिया।
- दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR
- छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई
हालांकि उस दौरान नाग किसी तरह से बच गया और नागिन को मारते हुए नाग ने लोगों को देख लिया, इस घटना के बाद सभी लोग सामान्य रूप से अपने अपने कार्य में जुट गए, गुरुवार की रात टेंपो राम खाट पर सोए हुए थे, रात के 1 बजे के करीब विषैले नाग ने टेंपो राम के पैर में डस लिया, जब चुभन का अहसास हुआ तो टेंपू राम जागे और लोगों को सूचित किया जिसके बाद घरवालों के द्वारा इलाज करवाने के बदले गांव में ही लोगों से झाड़-फूंक करवाना शुरू कर दिया।
- कैमूर में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन दिन बाद यूपी का युवक गिरफ्तार
- कैमूर: दशहरा का मेला देखने जा रहे परिवार की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत; पति-पुत्र गंभीर
जब काफी समय बीत गया और कुछ लाभ नहीं हुआ तो शुक्रवार की शाम 4 बजे लोग टैंपू राम को अमवा के सती माई झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर गए मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी, टैंपू राम की मौत हो गई, ग्रामीणों का मानना है कि अगर समय से टेंपू राम को अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करवाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी, मगर लोगों के द्वारा झाड़-फूंक में टेंपू राम की मौत हो गई।
- कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी
- मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार
वहीं इस घटना से जुड़ी जानकारी ग्राम कुडारी पंचायत के ही सरपंच सहित उसी गांव के निवासी प्रेम राम के द्वारा देते हुए बताया गया कि टेंपू राम एवं तीन अन्य लोगों के द्वारा दरार में छुपे नाग नागिन को मारने का प्रयास किया गया था, जिसमें नागिन को तो लोगों ने मार दिया नाग बच गया, उसी नाग ने टेंपू राम को काटा है, तीन और बचे हैं टेंपू राम की मौत के बाद अब लोगों में इस बात को लेकर दहशत है कि नाग अपना बदला लेने के लिए अन्य 3 लोगों पर कभी भी हमला कर सकता है, इस तरह की भावना अन्य तीन लोगों के मन में आने से लोग काफी दहशत में है किसी तरह अपनी जान बचाने के जुगाड़ में लगे हुए हैं।
- कर्ज की किस्त को लेकर विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
- हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान हिसुआ गोलीकांड के बाद भूमिहार समाज का जुटान, निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग
काफी विचार-विमर्श के बाद लोगों के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि किसी तरह से किसी सपेरे को बुलवाकर नाग को पकड़ा जाए ताकि तीन अन्य लोग जो नागिन को मारने में शामिल थे, उन लोगों की जान बचाई जा सके, लोगों के द्वारा विचार विमर्श करने के बाद यूपी से सपेरे बुलाने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ टेंपो राम की मौत के बाद उनका परिवार पूरी तरह से सदमे में है, बताया जा रहा है कि उक्त परिवार काफी गरीब है टैंपू राम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे अचानक हुए इस मौत से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है, वही इस तरह की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

